फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राशन की दुकानों पर घटिया गेहूं-चावल बांटने का आरोप, जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर उपभोक्ताओं को खराब गुणवत्ता का गेहूं और चावल वितरित किए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरि को ज्ञापन सौंपकर खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच कराने और वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकारी राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराए जा रहे गेहूं और चावल में मिट्टी, धूल और खरपतवार की मिलावट होने से उनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। आरोप लगाया कि सरकार किसानों से साफ गेहूं और चावल खरीदती है, लेकिन उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाला खाद्यान्न खाने योग्य नहीं होता। खराब खाद्यान्न के वितरण से सरकार और जनता दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर धन खर्च करती है, जबकि खराब गुणवत्ता के कारण उपभोक्ता इसे पशुओं को खिलाने या फेंकने के लिए मजबूर होते हैं। इससे सरकारी योजना का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मांग की कि बाहर से आने वाले खाद्यान्न की गोदामों में भंडारण से पहले सक्षम अधिकारियों से गुणवत्ता जांच कराई जाए। जांच में खराब पाए जाने वाले खाद्यान्न को गोदामों में जमा न किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन मिल सके। ज्ञापन देने वालों में रामसागर सिंह और चौधरी चरण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें