फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दहेज न देने पर विवाहिता को जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पीड़ित परिवार विवाहिता को लेकर मंगलौर के अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां वह जिंदगी मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को महिला ने बताया कि वह मंगलौर की मूल निवासी है। पुत्री का विवाह अरशद निवासी गांव तेल्लीवाला कोतवाली गंगनहर रुड़की के साथ 15 नवंबर 2024 को हुआ था। परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक ससुराल पक्ष को दहेज दिया था। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक की डिमांड की जाने लगी। बीच-बीच में दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझाने के भी प्रयास होते रहे।

आरोप है कि 25 जून को सुबह 8 बजे पुत्री ने परिवार को मारपीट होने की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग सुबह 10 बजे बाइक से पुत्री के ससुराल पहुंच गए। वहां पुत्री जलती हुई मिली। परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया और उपचार के लिए उसे मंगलौर ले गए। वहां पहले पुलिस को सूचना दी गई फिर घायल विवाहिता को मंगलौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति अरशद, सास शमा, ससुर खुर्शीद, देवर रिहान और नंद सादिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गइ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें