फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलिसा खान ने पति के घर पर काटा हंगामा

Fri, 26 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अ फिल्म अभिनेत्री अलिसा खान ने इस बार अपने पति लव कपूर के घर आ धमकी। अपनी मां परवीन के साथ पहुंची अलिसा ने घर पर जमकर हंगामा किया और वहां खड़े दुपहिया वाहन गिरा दिए। इसके बाद वह कनखल थाने पहुंची और पुलिस को लिखित में दिया कि यदि लव कपूर उसके पास आ जाता तो वह लिखित शिकायत को वापस ले लेगी। थाने पहुंचकर बड़े भाई खुश कपूर ने अलिसा को आश्वस्त किया कि वह लव कपूर को ढूंढकर उसकी मुलाकात करा दूंगा। इसके बाद अलिसा खान लौट गई।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से थाना कनखल अभिनेत्री अलिसा खान के हंगामे के चलते सुर्खियों में है। ज्ञानलोक कालोनी के रहने वाले लवकपूर को अपना पति बता रही अभिनेत्री का आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन तर शादी की थी और अब दो माह तक साथ गुजारने के बाद उसका पति गाजियाबाद के एक होटल में अकेला छोड़कर चला आया। अभिनेत्री की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने पति लव कपूर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस अभी लव कपूर की तलाश में ही जुटी थी कि बृहस्पतिवार को अभिनेत्री अलिसा खान अपनी मां परवीन खान के साथ ज्ञानलोक कालोनी में पति के घर पहुंच गई। अभिनेत्री ने आंगन में खड़े दुपहिया वाहन पर अपनी भड़ास निकाली। कालोनीवासी भी एकत्र हो गए। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंची। लव कपूर का बड़ा भाई खुश कपूर भी पीछे पीछे थाने पहुंच गया। पति के भाई से भी अभिनेत्री की तू तू मैं मैं भी हुई। आखिर में अभिनेत्री ने एसओ रितेश शाह की मौजूदगी लिखित में दिया कि, यदि उसका पति उसके पास आ जाता है तब वह केस वापस ले लेगी। पति के भाई ने भी कहा कि लव उसके संपर्क में नहीं है, वह पूरी कोशिश करके उसे ढूंढकर सामने ले आएंगे। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि लव कपूर की तलाश पुलिस भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें