फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक तैनात होमगार्ड कर रहे लोगों को सचेत

विज्ञापन
रेलवे ट्रेक के पास पिलर खड़े करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर फाटक के पास हादसे के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन ने यहां पर होमगार्ड की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही आरपीएफ के जवान भी ट्रैक के किनारे गश्त कर रहे हैं। वहीं कटीले तारों की बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जमालपुर फाटक के पास सात जनवरी की शाम ट्रायल ट्रेन से कटकर सीतापुर के चार युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने यहां पर हंगामा करते हुए रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया था। शुक्रवार की शाम को ही बाड़ लगाने के लिए फेंसिंग भेज दी गई थी। जबकि लाउड स्पीकर लगाए गए। वहीं शनिवार की सुबह रेलवे फाटक पर होमगार्ड की तैनाती कर दी गई थी। फाटक के नीचे से निकलने वाले लोगों को होमगार्ड टोकते रहे। इसके साथ ही आबादी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के दोनों किनारों पर भी ड्रिल मशीन खोदाई करके पिलर लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है।
-------
इंजन से किया जा रहा ट्रायल
हरिद्वार-लक्सर के बीच हुए रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद अब ट्रैक पर इंजन से ट्रायल किया जा रहा है। हालांकि इंजन को बहुत ही कम स्पीड में चलाया जा रहा है। वहीं जमालपुर फाटक के पास आबादी वाले क्षेत्र में ट्रेनों को हार्न बजाकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें