फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुंभ के आयोजन को लेकर अखाड़ों ने दिए सरकार को सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने वर्ष 2027 में धर्मनगरी हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाने की पहल शुरू कर दी है। अखाड़े के संतों ने प्रदेश सरकार को कई सुझाव भेजे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि अखाड़े से विभिन्न बिंदुओं पर शासन से सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद से जुड़े सभी 13 अखाड़ों ने अपने सुझाव सरकार को दे दिए हैं। कुंभ मेले को लेकर जल्द ही सरकार और अखाड़ों की बैठक भी होने वाली है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के सफल और भव्य आयोजन के बाद अखाड़ा परिषद ने वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया था।
उत्तराखंड सरकार सभी अखाड़ों से वार्ता कर कुंभ मेले के भव्य आयोजन के लिए तैयारी में जुटी है। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी अखाड़े के संतों के साथ बैठक कर कुंभ मेले की तैयरियों को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें