फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 100 मीटर दौड़ में अजय और हिमानी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता योगस्थली खेल परिसर में हुई। इसका शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम, हिमांशु कुमार द्वितीय, आदित्य नेगी तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, अविपाल द्वितीय, दिव्य प्रताप हटवाल तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सागर पाल प्रथम, शिवम द्वितीय, अंशुल तृतीय रहे। चक्का फेंक में अरुण कुमार प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय, अंशुमन तिवारी तृतीय रहे। लंबी कूद में मनप्रीत सिंह प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम, मोहित द्वितीय, नीरज कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में दिव्य प्रताप प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय और अवि पाल तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में सागर प्रथम, अंशुल द्वितीय और नमनराज तृतीय रहे। गोला फेंक में सौरभ कुमार प्रथम, विक्रम सिंह द्वितीय, अरुण कुमार तृतीय रहे।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमानी प्रथम, पूजा द्वितीय और अंशिका नौटियाल तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम, कहकशा द्वितीय, मेघा परिहार तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में हिमानी प्रथम, अंशिका द्वितीय, अपूर्वी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में समीक्षा प्रथम, कहकशा द्वितीय और मेघा परिहार तृतीय रहीं।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में समीक्षा प्रथम, रिया बसर द्वितीय, अक्षिता सैनी तृतीय रहीं। चक्का फेंक में नैना प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, जगोदेरा संध्या तृतीय रहीं। लंबी कूद में पूजा प्रथम, एंजल कटारिया द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, रिया द्वितीय और मनी तृतीय रहीं। गोला फेंक में रिया पाल प्रथम, अपेक्षा द्वितीय, प्रियांशी तृतीय रहीं।
इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रजापति कुकरेती, विक्रम सिंह, अनुराग सिंह धमांदा, सोहनवीर सिंह, शुभम बोहरा, राजन राणा, अंकिता चौधरी, शिवानी नैथानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विंदर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें