फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भेल सीएफएफपी गेट पर एटक यूनियन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- दिवाली से पहले बोनस और एसआईपी का भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
- जेसीएम की तिथि जल्द घोषित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। भेल फाउंड्री गेट पर लंबित मांगों के समाधान और संयुक्त समिति बैठक (जेसीएम) की तिथि शीघ्र घोषित करने की मांग को लेकर एटक यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भेल एटक के अध्यक्ष नईम खान ने कहा कि प्रबंधन को जेसीएम की बैठक की तिथि जल्द घोषित करनी चाहिए। कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा कर उनका समाधान किया जा सके। दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस और एसआईपी का भुगतान नहीं किया गया, तो एटक यूनियन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन


यूनियन के महामंत्री संदीप चौधरी ने कहा कि भेल की उत्पादन संबंधी उपलब्धियों और आर्थिक प्रगति में कर्मचारियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और योगदान की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रयासों के चलते ही कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 1600 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। ऐसे में कर्मचारियों की मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह, अजित सिंह, नरेश नेगी, मनमोहन कुमार, संतोष तिवारी, अमृत रंजन, नरेश सैनी, सुनील कुमार चौहान, जितेन्द्र चहल और अनुराग सेमवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
ये हैं यूनियन की प्रमुख मांगें

एटक यूनियन के पदाधिकारियों ने जेसीएम की बैठक की तिथि शीघ्र घोषित करने, कर्मचारियों को 60 हजार रुपये बोनस देने, इंसेंटिव स्कीम में जल्द संशोधन करने, पूर्व की भांति ओवरटाइम का भुगतान शुरू करने और लैपटॉप प्रतिपूर्ति योजना दोबारा लागू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही सभी वर्गों के कर्मचारियों को लैपटॉप प्रतिपूर्ति के तहत एक समान राशि देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें