फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिवाली के बाद अब छठ पूजा की तैयारी, बाजारों में शुरू हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूजन सामग्री और फल-सब्जियों की दुकानों पर बढ़ने लगी रौनक
विज्ञापन

- पीतल के बर्तन, गन्ना, नारियल और मौसमी फलों की हो रही खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दिवाली के बाद अब बाजार छठ पूजा की तैयारियों से गुलजार होने लगे हैं। पर्व को लेकर महिलाओं ने पूजन सामग्री, नए कपड़े और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है। महिलाएं पूजा के लिए जरूरी सामान जुटाने में लगी हैं।
13 नवंबर से शुरू हो रहे छठ पूजा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप, दउरा, टोकरी, पीतल और तांबे के बर्तन, दीपक, कलश, धूप, अगरबत्ती, रोली, चंदन और पूजा के कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। इसके अलावा पूजा के लिए नारियल, गन्ना सहित अन्य सामान की भी खरीदारी की जा रही है। व्रत के प्रसाद के लिए ठेकुआ बनाने का सामान, गेहूं का आटा, गुड़ और घी भी खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मैया को अर्घ्य देने के लिए फल, फूल और पारंपरिक पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है। इसी को देखते हुए दुकानदारों ने भी सामान की उपलब्धता बढ़ानी शुरू कर दी है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी रवि धींगड़ा, प्रवीन कुमार, आलोक चौहान, संदीप, शिवांग मलिक ने बताया कि छठ पूजा पर्व के लिए ग्राहक दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दिवाली के बाद अब छठ से कारोबार चला है।
-
प्रमुख तिथियां
- 13 नवंबर, शुक्रवार – नहाय-खाय
- 14 नवंबर, शनिवार – खरना
- 15 नवंबर, रविवार – संध्या अर्घ्य
- 16 नवंबर, सोमवार – प्रातः कालीन ऊषा अर्घ्य एवं पारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें