फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद ओवरहैड टैंक की अमृत से बुझेगी प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्यारह साल बाद अमृत योजना के तहत बनाए गए ओवरहेड टैंक से प्यास बुझाने के लिए नयी राईजिंग मेन पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। पावन धाम भूपतवाला के सामने स्थित ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई करने के लिए अमृत डिवीजन ने सर्वानंद घाट से 960 मीटर की नई राईजिंग मेन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि ओवरहेड टैंक अब क्षेत्रवासियों की प्यास भी बुझाएगा। जल संस्थान को भी टैंक भरने व उससे जलापूर्ति शुरू होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तत्कालीन यूपीए सरकार की जेएनएनयूआरएम योजना के अंतर्गत शहर की 2040 तक प्रस्तावित आबादी की आवश्यकता पर आधारित पेयजल योजना की संरचना की गई थी। इसके तहत 2009 में पेयजल निगम ने ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा करा दिया था। इस टैंक से क्षेत्रवासियों की पेयजल की समस्या दूर होने के साथ कुंभ 2010 में आने वाले श्रद्धालुओं की प्यास भी बुझाई जानी थी। इसको भरने के लिए सर्वानंद घाट पर एक नलकूप बनाया गया था। मगर इस टैंक तक जो राईजिंग मेन पाइप लाइन डाली गई थी, वह पानी का प्रेशर नहीं झेल पाई। जगह-जगह लीकेज की समस्या से परेशान जल संस्थान ने उसको जस का तस छोड़ दिया था। ओवरहेड टैंक के भरने से मुखिया गली, पावन धाम क्षेत्र की हजारों की आबादी तथा आश्रमों, धर्मशालाओं तथा होटलों की जलापूर्ति को लेकर शिकायत दूर हो जाएगी। इसके अलावा जेएनएनयूआरएम के दो और ओवरहेड टैंक की प्यास बुझाने के लिए भी अमृत योजना के तहत नयी पाइप लाइन बिछाई जानी अभी बाकी की है।
दो किलोमीटर राईजिंग मेन पाइप लाइन सहित कुछ वितरण लाइनें भी बिछाई जानी है। इस डीपीआर में 4 करोड़ 22 लाख रुपये का काम होना है। काम शुरू कर दिया गया है। अन्य ओवरहैड टैंक को भरने के लिए भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह अधिशासी अभियंता अमृत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें