Iबहादराबाद थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाI
विज्ञापन
Iबहादराबाद थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता को फोन कर गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रूद्रदेव निवासी ग्राम बेगमपुर थाना बहादराबाद ने शिकायत देकर बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। 21 मार्च को रोहित मिश्रा निवासी दरभंगा बिहार ने उन्हें फोनकर गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि दो माह पहले भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी।I
Iआरोप है कि उसके एक क्लाइंट के पिता ने बहादराबाद थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में रोहित मिश्रा जेल गया था। फिलहाल जमानत पर है। आरोप है कि बार-बार मुकदमे में फैसला कराने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि उन्होंने रोहित की बुआ ज्योति मिश्रा निवासी जालंधर सिटी पंजाब को फोन पर इसकी सूचना दी तो उन्होंने भी हत्या की धमकी दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I