फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में प्रशासन की मिली भगत

Tue, 19 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद की ओर से ब्रह्मचारी दयानंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि गंगा में खनन प्रशासन की मिली भगत से हो रहा है। उन्होंने कहा कि परमाध्यक्ष ने जब जल का त्याग किया तो तीन दिन के भीतर शासन ने खनन बंदी की अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया था जो अभी तक पूूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद खनन के विरोध में अभी तक अनशन पर हैं। उनकी ओर से स्वामी दयानंद ने पत्रकारों को बताया कि बिशनपुर कुंडी में दो खनन पट्टेदारों की ओर से क्षेत्र में प्रशासन के सहयोग से खनन किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। इससे साबित होता है कि प्रशासन मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि उक्त पट्टेदार धमकी भी देते हैं कि उन्हें खनन करने से कोई नहीं रोक सकता।  उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर मालिक 25 फीट का गड्ढा बनाकर उसमें खनन सामग्री खपा रहा है लेकिन प्रशासन अनदेखी कर रहा है। ब्रह्मचारी ने कहा कि पिछले सप्ताह जब स्वामीजी ने जल का त्याग किया था तो शासन स्तर से तीन दिन के भीतर रायवाला से भोगपुर तक खनन बंदी की अधिसूचना जारी करने  का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक अधिसूचना जारी नहीं की गई। दयानंद ने देवप्रयाग तक कुंभमेला क्षेत्र में शामिल किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वहां 20 लोग भी स्नान के लिए नहीं पंहुचेंगे। उन्होंने सीएम को इस तरह के सलाहकारों से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें