अपर निजी सचिव भर्ती का परिणाम जारी होगया है। आयोग ने 16 से 20 मार्च के बीच सत्यापन कराया था।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने आठ दिसंबर 2024 को इन पदों की लिखित परीक्षा कराई थी।
पीसीएस के सात पद घटे
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के अंतर्गत शहरी विकास विभाग में सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी के सात पद लौटा दिए हैं। शासन ने इस संबंध में आयोग को पत्र भेजा था। वर्तमान में चल रही पीसीएस परीक्षा में अब कुल 116 पदों पर चयन की प्रक्रिया होगी।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अलर्ट, कुंड बैराज के सभी गेटों से कल छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी का जल स्तर और प्रवाह अधिक बढ़ेगा
प्रवक्ता भर्ती की परीक्षाएं नौ मई सेराज्य लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) के चार विषयों की मुख्य लिखित परीक्षाएं नौ मई से होंगी। भौतिक शास्त्र की परीक्षा नौ मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र शुक्रवार को जारी हो गए। नागरिक शास्त्र की परीक्षा 10 मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र 25 अप्रैल को जारी होंगे। हिंदी की परीक्षा 30 मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र 15 मई को और इतिहास की परीक्षा 31 मई को होगी, जिसके प्रवेश पत्र 16 मई को जारी होंगे।