हरिद्वार। सामाजिक संगठन युवा अग्नि के अध्यक्ष ऋषभ वशिष्ठ और संरक्षक सोम त्यागी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। कहा कि चीनी मांझा बेचने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में बताया कि वसंत पंचमी पर हरिद्वार में बड़े स्तर पर पतंगबाजी होती है, लेकिन इसमें चीनी मांझे का प्रयोग बढ़ रहा है। पिछले वर्षों में चीनी मांझे से जनहानि के अलावा पक्षियों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस मौके पर मनोज सैनी, विकास चंद्रा, अखिल शर्मा त्यागी, आशु भारद्वाज, मोहित शर्मा, अनंत पांडेय, उदय विद्याकुल, उज्ज्वल वालिया, यश शर्मा, शिवम आदि मौजूद रहे।