हरिद्वार। जन संघर्ष मोर्चा ने बैठक कर राम मंदिर चंदा चोरी और हरिद्वार गंगा घाट पर फिल्मी धुन पर महिलाओं को नचाने की घटना पर रोष प्रकट किया है। मोर्चा ने राम मंदिर में चंदा चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कहा कि पहले केदारनाथ चढ़ावा प्रकरण, फिर राम मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी की घटनाओं से भारत की छवि धूमिल हुई है। भारत ही नहीं विश्व में बसे भारतीय समुदाय इस घटना से हतप्रभ हैं कि जिस राम मंदिर के लिए हमने सैकड़ों वर्ष संघर्ष किया। आज किस तरह रामभक्त बन लुटेरे राम के खजाने को लूट रहे हैं।
सनातनियों की सरकार में ऐसी घटनाएं हमें दूसरे समुदाय के सामने भी उपहास का पात्र बना रही हैं। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष सीबीआई की जांच की मांग की।
अनिल ठाकुर और एसएन शर्मा ने हरिद्वार गंगा घाट पर कुछ लोगों की ओर से मनोरंजन के लिए महिला डांसरों से डांस करवाने की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि आज सनातनी खुद ही ऐसे कार्यक्रम कर गंगा की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजेश बादल, सुंदर उपाध्याय, रमेश वर्मा, नवनीत शर्मा, रणवीर शर्मा, बिजेंद्र शीर्षवाल, कुलदीप अरोड़ा, सरदार त्रिलोचन सिंह, नागेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।