फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा और इसे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई प्राथमिकता : भुल्लर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपद के नए पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। हरिद्वार पहुंचने पर पहले उन्होंने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में चार्ज संभाला। अधीनस्थों के साथ औपचारिक बैठक की। उन्होंने नशा और इसे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रोकथाम को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

सीसीआर भवन स्थित कार्यालय में नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हर पुलिस अधिकारी की तरह ही उनकी भी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, अपराध पर अंकुश, यातायात व्यवस्था सहित प्रमुख कार्य रहेंगे, लेकिन विशेष तौर पर प्रमुखता से नशा और इसे बेचने वालों के खिलाफ काम करना है। आमजन के लिए उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। हमारा काम उन्हें सुरक्षा देना है। कभी कोई ऐसी सूचना या जानकारी हो, जो पुलिस या समाज के हित में हो उसे हम तक जरूर पहुंचाएं।
एसएसपी ने कहा कि अगले साल कुंभ मेला है, इसके लिए भी विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है। कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार करते हुए नई योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान एसपी निशा सिंह, एसपी विपिन कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सदर एसपी बलूनी, सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


देहरादून एसएसपी बनने पर प्रमेंद्र डोबाल को दी विदाई
हरिद्वार के बाद देहरादून में एसएसपी बनने पर प्रमेंद्र सिंह डोबाल को शनिवार सुबह पुलिस कैंप कार्यालय में विदाई दी गई। जनपदभर के कोतवाली-थाना प्रभारियों और अन्य स्टाफ ने उन्हें विदाई देते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही नए कप्तान के पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें