हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने रविवार को लापरवाही और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। तेज रफ्तार में दौड़ रही एक मॉडिफाइड कार को सीज कर चालक का 18 हजार रुपये का चालान कर दिया, जबकि नशे में चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि सलेमपुर तिराहा पर चालक नवनीत निवासी बहादराबाद को खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए पकड़ा गया। कार को सीज कर उसका 18 हजार का चालान किया गया। वहीं, बीएचईएल मध्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान कपिल चहल निवासी ग्राम जलालपुर हसना थाना हेतमपुर बिजनौर को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर कार को सीज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद