फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नहाते समय महिला का वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति पर नहाते समय वीडियो बनाने के बाद अब धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पैसे हड़प लिए और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते जून में पारिवारिक परेशानी बताकर मुस्तफा ने उससे एक लाख सत्तर हजार रुपये उधार लिए थे। एक माह के भीतर रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। जब उसने रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि महिला के नहाने और कपड़े बदलने के दौरान चोरी से वीडियो बना ली गई थी, जिसे अब ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल कर रहा है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें