युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का आरोप लगा है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सलोनी निवासी लोधामंडी ज्वालापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके छोटे भाई अनिल से अजय, बोबी, आशीष, बादल, दीपक, आकाश, गौतम निवासीगण लोधामंडी, सुनील उर्फ टाइगर निवासी लाटोवाली कनखल, आशीष निवासी दक्ष मंदिर के पास कनखल रंजिश रखते थे। आरोप है कि बीते आठ जून को षड्यंत्र कर सभी उसे घर से बुलाकर ले गए थे।
10 जून को श्यामपुर गंगनहर से उसका शव बरामद हुआ था। आरोप लगाया अनिल की हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई थीं। इस मामले में श्यामपुर थाने के बाद एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।