फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ऑटो से अगवा कर दो युवकों को बेरहमी से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवकों का अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर उन्हें बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक की मां की तहरीर पर चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उषा देवी पत्नी पदम सिंह निवासी पूरणपुर साल्हापुर रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 दिसंबर को उनका पुत्र अवनीश व उसका साथी आर्यन टिहरी से अपने घर लौट रहे थे। दोनों बहादराबाद से ऑटो में सवार होकर आ रहे थे। आरोप है कि पथरी निवासी रजत, दीक्षित, कार्तिक, आजाद व कुछ अन्य युवकों ने ऑटो को रुकवाकर जबरन दोनों को नीचे उतार लिया।
आरोप है कि इसके बाद दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीर के रास्ते की ओर ले गए। जब दोनों ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो सभी ने लाठी, डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पिटाई कर दी। उनके मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। आरोप है कि जाते हुए सभी ने जान से मार देने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें