हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप लगा है। विवाहिता के रिश्ते के भाई ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर उसे बंधनमुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सहारनपुर जिले के गागनौली निवासी मोहित ने शिकायत में बताया कि उसकी रिश्ते की बहन की शादी आठ फरवरी 2025 को भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहालकी गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य लोग मारपीट करते आ रहे हैं। मोहित का आरोप है कि बहन को किसी अन्य स्थान पर एक मकान में बंधक बना लिया है। उसे जान का खतरा बना हुआ है। दूसरी शिकायत में उसने बताया कि उसकी दूसरी बहन को भी परेशान किया जा रहा है। उसे भी बंधक बनाकर मारने की धमकी दी जा रही है। संवाद