फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: फैक्टरी में हुई डकैती में शामिल नौ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बिजनौर से दबोचा

Fri, 29 Nov 2024 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरोपी अमित कुमार निवासी मिल्क बुआपुर नत्थू थाना धामपुर बिजनौर ने 25 जनवरी 2014 में औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुरुदेव इंजीनियरिंग फैक्टरी में दो गार्डों को बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ डकैती डाली थी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में फैक्टरी में डकैती डालने के मामले में नौ साल से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने धामपुर बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हरिद्वार लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। डकैती में शामिल एक फरार आरोपी की तलाश में भी टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित कुमार निवासी मिल्क बुआपुर नत्थू थाना धामपुर बिजनौर ने 25 जनवरी 2014 में औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुरुदेव इंजीनियरिंग फैक्टरी में दो गार्डों को बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ डकैती डाली थी। पुलिस ने गिरोह के सरगना नरेंद्र वर्मा, ललित श्रीवास्तव शशिकांत, अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं में भी इसी गिरोह हाथ निकला था।

Haridwar News: युवक की हत्या के आरोप में युवती सहित पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपुर एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद अमित कुमार साल 2015 से फरार चल रहा था। कोर्ट से कई बार वारंट आए पर आरोपी ठिकाने बदल बदल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने बिजनौर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें