फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गोपाल हत्याकांड में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, चाकू-चापड़ से वार कर की थी हत्या
विज्ञापन


- घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद, तीन आरोपी पहले ही जा चुके जेल
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में दूधियाबंद बस्ती के पास बिजलीघर के नजदीक जंगल में सितंबर में हुई गोपाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने चंडी चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गजराज कश्यप पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू भी बरामद किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।

नगर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को दूधियाबंद बस्ती में बिजलीघर के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जांच में मृतक की पहचान गोपाल निवासी नई बस्ती, आबकारी चौकी के पास, बिजनौर यूपी के रूप में हुई थी। मामले में कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपी पायल, नरेंद्र और गोविंद निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि 16 सितंबर की रात गंगा किनारे बिजलीघर के पास खाली जगह पर उन्होंने गजराज के साथ मिलकर गोपाल की चाकू और चापड़ से हत्या की थी। इसके बाद से गजराज फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि एसएचओ कुंदन सिंह राणा की अगुवाई में एक टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। सुराग मिलने पर बुधवार की मध्यरात्रि आरोपी गजराज कश्यप निवासी मोमिनपुर दरगा, कोतवाली बिजनौर यूपी को चंडी चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।उसके खिलाफ प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी भी की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें