- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने संरक्षित पशु कटान के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को सरपंच फार्म हाउस के पास आयशा कॉलोनी में टावर के नजदीक खाली प्लॉट में पुलिस ने संरक्षित पशु कटान की सूचना पर छापा मारा था। मौके से पुलिस ने प्रतिबंधित मांस व अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। सामने आया था कि घटना में आरोपी आस मोहम्मद उर्फ आशू निवासी सलेमपुर शामिल था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी लेकिन वह फरार चल रहा था। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी छत के रास्ते भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।