फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित निवासी मोलागढ़, थाना बनियाठेर संभल हाल रावली महदूद सिडकुल के कब्जे से 10.86 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार की देर रात चेकिंग कर रही थी। पुलिस लाइन की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले रावली महदूद में मनोज नाम के युवक से स्मैक खरीदी थी और वह इसे छोटी-छोटी मात्रा में बेचने जा रहा था। सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें