बहादराबाद। पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को बहादराबाद नहर पटरी मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 18.98 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को बहादराबाद नहर पटरी मार्ग पर एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमाकांत (24) निवासी बरेली हाल पावन धाम काॅलोनी कनखल बताया। पुलिस ने आरोपी रमाकांत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।