फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गांजा सप्ताई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन से गांजा की सप्लाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 7.110 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम चंडीघाट नहर पटरी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। चालक के पास सीट के बगल में रखे प्लास्टिक के बोरे की जांच की, जिसमें 7 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।
एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा निवासी मोहल्ला खग्गू सराय, लदनियों वाली मस्जिद के पास, संभल यूपी बताया। उसने बताया कि वह अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए गांजा बेचने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें