हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी सचिन उर्फ रावण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को कृपाल आश्रम स्थित मैदान से पकड़ा गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सचिन उर्फ रावण निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ रानीपुर और सिडकुल थानों में स्मैक तस्करी व मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। संवाद