ुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ।
- फोटो : HARIDWAR
कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को मेला क्षेत्र में होने वाले अस्थायी निर्माण कार्य और सेतुबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, अखाड़ों, साधु और संत-महात्माओं की सुविधाओं के लिए होने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। रावत ने लालजी वाला, चंडी टापू, आस्था पथ और चंडी पुल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों का तकनीकी परीक्षण कराने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता से कार्य किया जाए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी दयानंद, तकनीकी सेल के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।