हरिद्वार। कनखल पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी आत्माराम उर्फ गोला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को पुलिस ने जगजीतपुर की शिवपुरी गली नंबर-5 निवासी अनित को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अनित ने बताया था कि उसने स्मैक जगजीतपुर निवासी आत्माराम उर्फ गोला से खरीदी थी। इस खुलासे के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को सगरावाला, जगजीतपुर निवासी आत्माराम उर्फ गोला को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।