हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आरिफ पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर ने शिकायत देकर बताया कि उसके भाई आकिब और दूसरे पक्ष के मोनिस के बीच करीब 17 दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसे गांव के बुजुर्गों ने आपसी समझौते से सुलझा दिया था। तब से रंजिश रखते हैं। 11 मई की रात उसका भाई आकिब घर से एक गेस्ट हाउस के पास से जा रहा था। तभी तसलीम, उसके भाई मोनिस, सादिक, तसलीम के दामाद गुलफाम ने रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि लोहे की रॉड, लाठी-डंडे, धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। तब तीनों ने उससे भी मारपीट कर दी। उसकी दो साल की पुत्री भी चोटें आई। हमले में आकिब के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक उसका इलाज चला। सीसीटीवी फुटेज में भी घटना कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।