हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रियांश कोहली निवासी टाकाना पिथौरागढ़ हाल थाना पटेल नगर देहरादून के पास से 401 ग्राम चरस बरामद हुई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रविवार की रात सप्तऋषि चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल टीम के साथ सप्तसरोवर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरिपुर कलां रायवाला की ओर से एक युवक आते ही पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। आरोपी प्रियांश कोहली के पास से चरस बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह चरस कुंदन नाम के व्यक्ति ने देहरादून बस अड्डे के पास दी थी। गंगा घाटों के आसपास यह ये आसानी से बिक जाती है। इसलिए वह हरिद्वार में बेचने आया था। संवाद