फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अलीपुर में विवाद के दौरान पुलिस से उलझा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव में दो परिवारों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान पुलिस से अभद्रता और हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस जानकारी के अनुसार, अलीपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक दूसरे पक्ष के परिजनों से दोबारा झगड़ा करने लगा।पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना। सीओ संजय चौहान ने बताया कि युवक को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें