फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से लौट रहे युवक पर रास्ते में लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उस्मान पुत्र शकील निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई फरमान शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से घर लौट रहा था। तभी हाजी इसरार, उसके बेटे अजरुद्दीन, आजम, मोनीष, भतीजे अयान और रिहान, भांजे वसीम, अरशद, आदिल, शोकीन, प्रवेज, कल्लू व उसके बेटे सुहैल, इकराम व उसका बेटा शाहरुख ने घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे, सरिया और लोहे की रोड लेकर आए थे।
आसपास के कुछ लोगों ने किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया। आरोप है कि यही परिवार तीन महीने पहले भी मारपीट कर चुका है। तब मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने बैठाकर समझौता कराया था और आगे झगड़ा न करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद फिर से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें