- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा
-किशोरी परिजनों के सुपुर्द की
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को आरोपी सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद निवासी महिला की तहरीर पर 12 अप्रैल को सिडकुल में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की विवेचना एएसआई हरिश्चंद्र शाह को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक तोमर निवासी ग्राम बिजवाड़ा, थाना बिनौली, जिला बागपत यूपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ अजय शाह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है।