फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा आरती के दौरान युवक का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पौड़ी पर गंगा आरती के दौरान एक यात्री का जेब से पर्स चोरी कर लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बिजनौर के किरतपुर निवासी साहिल मेहरा ने बताया कि वह 3 मई को अपनी पत्नी हेमा मेहरा, पुत्री व ड्राइवर के साथ हरिद्वार आया था। शाम करीब 6:35 बजे से 7:15 बजे तक वह हर की पौड़ी पर गंगा आरती में शामिल रहा। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में करीब 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम व डेबिट कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें