फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर किया हमला, आठ नामजद पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि 10-15 लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचे के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पिल्ला गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रणव शर्मा निवासी शेखुपुरा कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन मई की रात अपने दोस्तों के साथ जगजीतपुर स्थित रॉयल हट में बैठा था। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे अंशुल भारद्वाज, उधम, कुशलपाल, माइकल, सोनू पाल, हर्षित लोधी, संजय लोधी और अरुण उर्फ बोडा अपने साथ 5 से 10 अन्य अज्ञात युवकों को लेकर वहां पहुंचे।

आरोप है कि सभी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और तमंचे के बट से सिर पर कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उसने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें