फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पड़ोस में काम करने आया युवक किशोरी ले भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पीओपी का काम करने आया एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि ज्वालापुर निवासी युवक उसके पड़ोस में एक मकान पर पीओपी का काम कर रहा था। वह उसकी बहन को लगातार परेशान करता आ रहा था। 26 दिसंबर की दोपहर में 16 वर्षीय उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके घर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।



विद्युत पोल क्षतिग्रस्त किए, पुलिस ने दर्ज किया केस

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बुक्कनपुर में नई लाइन के लिए लगाए गए विद्युत पोल क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के उप संस्थान लक्सर के अवर अभियंता संदीप कुमार ने शिकायत देकर बताया कि कर्म सिंह निवासी बुक्कनपुर ने अपने ट्यूबवेल के लिए विद्युत कनेकशन के लिए आवेदन किया था। विद्युत लाइन बनाई जानी है। जिसका राजेंद्र, गोपी चंद्र विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि वह पोल नहीं लगने देंगे। बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल, कानूनगो व पुलिस बल, एसडीओ लक्सर की मौजूदगी में विद्युत पोल लगाए गए थे। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


-

चंडी बस्ती में चलाया सत्यापन अभियान
श्यामपुर। श्यामपुर पुलिस ने रविवार की सुबह चंडी बस्ती में सत्यापन अभियान चलाया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही, उनसे संबंधित आवश्यक जानकारी भी जुटाई गई। यह अभियान चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें