फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

सार

हरिद्वार के कटारपुर गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते युवक अर्जुन को गोली मार दी गई। घायल की हालत गंभीर है और गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र के गांव कटारपुर में बृहस्पतिवार रात रंजिश के चलते एक युवक ने गांव के ही दूसरे युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। घायल के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, अर्जुन (27) पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम कटारपुर बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रविदास मंदिर के पास था। तभी गांव का ही अनुज वहां पहुंच गया। दोनों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि अनुज ने तमंचा निकालकर अर्जुन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

गोली लगते ही अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। युवक घायल को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी मिलते ही सीओ लक्सर नताशा सिंह टीम के साथ पहुंचकर जानकारी जुटाई। वारदात के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसओ मनोज नाैटियाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश ही विवाद का कारण सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें