फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते हुई थी सिडकुल में युवक की हत्या

विज्ञापन
सिडकुल पुलिस की गिरफ्त में युवक राजन के हत्यारोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल के रोशनपुरी रावली महदूद में बीती 30 अक्तूबर को राजन नाम के युवक ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि मकान मालकिन ने पूर्व किराएदार के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी। मकान मालकिन ने अवैध संबंध से आजिज आकर हत्याकांड का ताना बाना बुना था और पूर्व किराएदार को बीस हजार की रकम सुपारी की एवज में देने का वायदा किया था। सिडकुल पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मकान मालकिन और पूर्व किराएदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रोशनपुरी रावली महदूद में रहने वाले राजन (22) पुत्र निर्मल सिंह के फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लेकिन पुलिस तब सन्न रह गई जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना सामने आया। पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाते हुए मकान मालकिन राजेश देवी पत्नी चांद सिंह से पूछताछ की तो संदेह हुआ।
सख्ती से पूछताछ पर महिला ने पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार ढंग से बयां किया। बताया कि उसके और राजन के बीच अवैध संबंध थे और पिछले कई दिन से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। बताया कि राजन ने एक दिन उसके पति के सामने ही उसे चरित्र को लेकर भला बुरा कहा था। इसी बात से खिन्न होकर उसने राजन की हत्या करने की ठान ली थी। दीपावली से पहले उसने अपने पूर्व किराएदार पम्मी कुमार पुत्र बरम सिंह निवासी गांव छजपुरा नूरपुर बिजनौर यूपी से संपर्क साधा और हत्याकांड को अंजाम देने की एवज में 20 हजार देने की बात कही।
विज्ञापन

कर्ज तले डूबा पम्मी राजेश की बातों में आ गया। साजिश के तहत उन्होंने 30 अक्टूबर की सुबह कमरे में लेटे हुए राजन पर काबू पा लिया, फिर बेलन से उसका गला घोट डाला। वह चीख चिल्ला न सके,, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद हत्या को खुदकुशी दर्शाने के लिए चादर के फंदे के सहारे पंखे से लटका दिया। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मकान मालकिन मूल रूप से गांव अमीगढ़ चरथावल, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है। मृतक की मां लीला देवी पत्नी निर्मल सिंह निवासी सूरज नगर ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या में प्रयुक्त बेलन भी बरामद कर लिया गया है। मृतक पेशे से दिहाड़ी मजूदर था। वह ढाई साल से राजेश देवी के यहां किराए पर रह रहा था। वहीं, आरोपी पम्मी पेशे से इलेक्ट्रीशियन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें