फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वाहन की टक्कर लगने से घायल युवक की काटनी पड़ी टांग

Wed, 15 Apr 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान टांग काटनी पड़ गई। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अनस पुत्र साकर अली निवासी ग्राम रसूलपुर औरंगाबाद, थाना भावनपुर, मेरठ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसका भाई आमिर हुसैन अपने साथी के साथ कमरे की ओर लौट रहा था। जब वह सिडकुल रोड पर एक बिस्कुट फैक्ट्री से कुछ आगे पहुंचा तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल आमिर हुसैन को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों को उसकी एक टांग घुटने तक काटनी पड़ी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज ली गई है। जल्द आरोपी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें