फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नीलधारा में नहाते समय हरियाणा का युवक डूबकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। थाना क्षेत्र में नीलधारा गंगा में दोस्तों के साथ नहाते समय हरियाणा का एक युवक डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से गंगा में सर्च अभियान चलाया, मगर देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की सुबह की है। जब कवि (18) पुत्र दिनेश निवासी कैलाश नगर, पलवल हरियाणा ट्रेन से मंगलवार को दोस्तों के साथ हरिद्वार आया था। सभी दोस्त यहां काली मंदिर के पीछे गंगा में नहाने लगे। नहाते समय कवि अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबकर लापता हो गया। इस हादसे से दोस्तों में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने जल पुलिस की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया, मगर शाम तक भी कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि नीलधारा में मछला कुंड के पास नहाते हुए ये हादसा हुआ है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गंगा में अभियान चलाकर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें