फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला को 24 एफआईआर दर्ज होने का डर दिखा ठगे चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की एक महिला से साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर चार लाख रुपये की ठगी कर डाली। महिला को वीडियो कॉल पर नकली आईडी कार्ड और दस्तावेज दिखाए और उस पर 24 एफआईआर दर्ज होने का डर दिखाकर रकम हड़प ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कनखल की हवेली बाग निवासी क्रिस्टल शर्मा पत्नी विजय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 23 जुलाई की दोपहर उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम ऑफिस का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका नंबर दो घंटे में बंद होने जा रहा है। कुछ ही देर बाद एक और कॉल आया जिसमें कहा गया कि उनके नंबर पर 24 एफआईआर दर्ज हैं और मुंबई के कोलाबा थाने से नंबर बंद करने का आदेश है। इसके बाद महिला को एक व्हाट्सएप वीडियो आया जिसमें उसने खुद को कोलाबा थाने का सब-इंस्पेक्टर विजय खन्ना बताया।
आरोप है कि वीडियो कॉल पर आईडी कार्ड और कुछ दस्तावेज भी दिखाए। इस दौरान कॉल पर दो-तीन लोग और जुड़े रहे। खुद को डीएसपी बताकर उन्होंने महिला को डराया कि उनके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है और अगर सहयोग नहीं किया तो उन्हें जेल हो सकती है। ठगों ने महिला को यह भी कहा कि उनका केस सीबीआई को भेजा गया है और वहां से एक महिला अधिकारी रश्मि शुक्ला उनसे पूछताछ करेगी। इसी बहाने उन्होंने महिला से डिजिटल वेरिफिकेशन के नाम पर 24 जुलाई से 28 जुलाई तक तीन किस्तों में चार लाख रुपये अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर करवा लिए। जब ठगी का एहसास हुआ तो एक अगस्त को हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें