फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एक किशोरी और बुजुर्ग लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अलग-अलग इलाकों से एक 14 वर्षीय किशोरी और एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोड़ीबेलवाला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 13 सितंबर की दोपहर से उसकी 14 वर्षीय पुत्री लापता है। एक मोबाइल नंबर उन्हें मिला है। आशंका जताई कि किशोरी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। इधर, राजू निवासी इंद्रा बस्ती कनखल ने शिकायत देकर बताया कि छह अगस्त की शाम को उसके पिता राम देवनाथ घर से कहीं चले गए थे, फिर लौटकर नहीं आए हैं। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें