फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भगवान दत्तात्रेय जयंती मनाई, हुआ भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कुशावर्त घाट स्थित श्रीदत्तात्रेय शिव मंदिर में भगवान दत्तात्रेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान दत्तात्रेय का पूजन, रुद्राभिषेक और गंगा पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी धर्मानंद कोठारी ने कहा कि ब्रह्मा विष्णु और रुद्र के संयुक्त अवतार भगवान दत्तात्रेय की पूजा व ध्यान से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान दत्तात्रेय परम कृपालु और अनायास ही अपने भक्तों पर कृपा करने वाले हैं, जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक उनका ध्यान और पूजा करते हैं, उनके समस्त मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। इस मौके पर दीपक कोठारी, सचिन कोठारी, कमला कोठारी, कैलाश पाठक, भूपेश पाठक, अजय पाराशर, कपिल पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें