बहादराबाद। थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूताना गांव में आपस में झगड़ा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली की बढ़ेडी राजपूताना गांव में कुछ लोग हंगामा और हुड़दंग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कई लोग सार्वजनिक स्थान पर शोर शराबा कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। समझाने पर भी नहीं माने और झगड़ा करने पर उतारू थे। इसके बाद आरोपी सलमान, जिशान, साजिद और सद्दाम निवासीगण बढ़ेडी राजपूताना को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।