फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बच्चों को नशे से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू

Sat, 14 Nov 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 से 18 वर्ष के बच्चों को मिलेगी विधिक सहायता, परामर्श, उपचार और पुनर्वास की सुविधा
विज्ञापन

- 27 नवंबर तक स्कूलों में पहुंचेंगे प्राधिकरण से जुड़े सदस्य और न्यायिक अधिकारी
बच्चों को नशे से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू
रोशनाबाद। बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से बचाने और उन्हें विधिक सहायता, परामर्श, उपचार व पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए जिले में 14 से 27 नवंबर तक विशेष पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नशा मुक्त भारत योजना के तहत 12 से 18 वर्ष के बच्चों को लक्षित कर यह अभियान जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के निर्देशन में शुरू किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों और विभिन्न समुदायों में बच्चों की आयु के अनुरूप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, बचाव के उपाय और डॉन योजना के तहत उपलब्ध सहायता की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएलवी और शिक्षकों को नशे की लत से प्रभावित बच्चों की पहचान कर उनकी गोपनीय काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता, उपचार और पुनर्वास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में बाल दिवस पर राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय विशेष गृह और प्लेस ऑफ सेफ्टी, रोशनाबाद में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें