हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मयंक उर्फ करन निवासी अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद के पास से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में बुधवार की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पल्टूराम चौक के पास स्थित मैदान में संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दिए युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक और नशा बेचकर कमाए गए 300 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मयंक उर्फ करन निवासी अतमलपुर बौंगला बताया।
इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रावली महदूद क्षेत्र से स्मैक लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। एक पुड़िया की कीमत करीब 300 रुपये रखी जाती थी। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी से जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।