फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 8.10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक नशे के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 8.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर शाम सुमननगर सलेमपुर मार्ग डबल पुलिया के पास एक शख्स आता दिखा। पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जिसके बाद पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी अमित कुमार निवासी रामदास वाली थाना मंडावली जिला बिजनौर हाल रावली महदूद सिडकुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें