बहादराबाद। रोहालकी किशनपुर में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष के दुष्यंत कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 31 मई की देर रात विनोद, जनेश्वर, रोहित, अरूण, खुशीराम, मोंटी और ब्रिजेश निवासीगण रोहालकी किशनपुर ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। मारपीट में मुन्नी देवी माता,भाई नितेश और पिता श्याम बाबू की आंख में तमंचे की मूठ मारी दी। वहीं, दूसरी ओर माेंटी कुमार निवासी चिड़ियापुर, हाल पता रोहालकी किशनपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उनपर दुष्यंत कुमार और नितेश कुमार ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से अचानक हमला कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ित पक्षों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।