फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: व्यापारी पर महिला से छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ रास्ते में छेड़खानी और उसे धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, मामले में व्यापारी पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह रानीपुर मोड़ से घर लौट रही थीं। रामेश्वर मंदिर के पास पहुंचने पर अंकित अग्रवाल स्कूटी के साथ खड़ा मिला। आरोप लगाया कि वह अपने बेटे से फोन पर बात कर रही थीं। उसी समय वह उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचने लगा। आरोप लगाया कि वह घबरा गईं। उनके शोर मचाने पर दुकान के एक कर्मचारी आया जिसके बाद वह अपने घर जा सकीं। महिला का आरोप है कि बाद में अंकित ने उनके पति को फोन कर धमकाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संंबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें